सकरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तीन बाइकों सहित तीन पकड़े।
रिपोर्ट: प्रवेंद्र शर्मा।
एटा/जलेसर। जनपद एटा की कोतवाली सकरौली पुलिस द्वारा बाइक चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध बाइको सहित तीन लोगों को पकड़ा गया गया। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछ ताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा पकड़ी गई बाइको को फाइनेंस की किश्ते जमा नहीं किए जाने पर खींची गई बाइके बताया गया है। थाना पुलिस पकड़ी गई बाइको की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सकरौली क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी जरानी कलां पुलिस द्वारा बाइक चोरी के विरुद्ध छेड़े गये अभियान के तहत दो स्प्लेंडर
मोटरसाइकिल तथा एक एचएफ डीलक्स
मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछ ताछ कर पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा की गई जांच में पकड़ी गई बाइके चोरी की नहीं पाई गई है। अपितु किश्ते जमा नहीं करने पर संबंधित फाइनेंस कंपनी द्वारा खींची गई बाइक बताई जा रही है।फिर भी थाना पुलिस पकड़ी गई बाइको की गहनता छानबीन की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पाण्डेय ने बताया कि पकड़ी गई बाइको की जांच निरंतर जारी है। प्रथम दृष्टया
पकड़ी गई बाइके फाइनेंस की खिची हुई पाई गई है। बरामद बाइको की जांच अभी भी जारी है। पकड़े गए आरोपियों से बाइको के सभी कागजात मंगाये गए हैं। कागजातों की जांच के उपरान्त ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।








