अरिंद नदी में अचानक उफान, 10 हजार बीघा फसल जलमग्न; दो दर्जन गांवों के किसान संकट में

Amrit Ujala
Amrit Ujala

एटा/जलेसर। जलेसर और एटा सदर तहसील के सीमावर्ती क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली अरिंद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी में आए उफान से करीब 10 हजार बीघा में खड़ी धान और मक्का की फसल जलमग्न हो गई है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, जलेसर तहसील के नोहखास राजस्व क्षेत्र में लगभग 3 हजार बीघा तथा एटा सदर तहसील के निधौलीकलां राजस्व क्षेत्र में करीब 7 हजार बीघा भूमि पर खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकला तो लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो जाएगी।

इन गांवों की फसलें सबसे अधिक प्रभावित

नोहखास क्षेत्र के पवहा, दूल्हा, दयारामपुर, मितरौल, सलेमपुर, नगला उम्मेद, गादुरी और जमालपुर सहित कई गांवों की फसलें जलमग्न हैं। वहीं निधौलीकलां क्षेत्र के चित्तरपुर, दस्तमपुर, गोकुलपुर, फतेहपुर, प्रतापपुर, मगरौली, संतीपुर, लहरा और रूपसपुर समेत कई गांव भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में आ गए हैं।

कई स्थानों पर किसान जलभराव के बीच चारपाई डालकर मक्के की फसल काटने को मजबूर हैं, ताकि कुछ उपज बचाई जा सके।

किसानों ने नदी की सफाई पर उठाए सवाल

स्थानीय किसानों उमेश पाल सिंह, शेखर प्रताप सिंह, योगेश पाल सिंह और मुकेश कुमार सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि अरिंद नदी की वर्षों से समुचित सफाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि पूर्व में मनरेगा के तहत सफाई कार्य कराया गया था, लेकिन अधिकांश काम केवल कागजों तक सीमित रहा। नदी की पटरी मजबूत नहीं की गई और न ही तल में जमी गाद को प्रभावी ढंग से हटाया गया।

किसानों का कहना है कि नदी में झाड़-झंखाड़ और गाद जमा होने से जल निकासी बाधित रहती है, जिसके कारण हर वर्ष फसलें बाढ़ की चपेट में आ जाती हैं।

राजस्व विभाग ने शुरू किया नुकसान का आकलन

राजस्व विभाग के लेखपाल रजत कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को नदी में अधिक पानी आने से स्थिति गंभीर हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, नोहखास राजस्व क्षेत्र में ही एक हजार से अधिक रकबे में फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कर रही है।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…