AIR 1598 हासिल कर बढ़ाया सुल्तानपुर का मान
सुल्तानपुर। जनपद के प्रतिभाशाली छात्र शिवांशु सिंह ने NEET-UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने 720 में से 648 अंक प्राप्त कर 99.9198458 परसेंटाइल हासिल किया। शिवांशु को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1598 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 879 प्राप्त हुई है।
शिवांशु सिंह, राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय श्रीनाथ सिंह के पौत्र तथा राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के संरक्षक एवं गोमती मित्र मंडल के सक्रिय सदस्य राकेश सिंह ‘दद्दू’ और श्रीमती ज्योति सिंह के पुत्र हैं।
विषयवार भी रहा शानदार प्रदर्शन
शिवांशु ने तीनों प्रमुख विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- भौतिक विज्ञान (Physics): 99.9600479 परसेंटाइल
- रसायन विज्ञान (Chemistry): 99.6063793 परसेंटाइल
- जीव विज्ञान (Biology): 97.8668880 परसेंटाइल
उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
परिवार और समाज ने दी बधाई
परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय शिवांशु की कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी, माता-पिता के मार्गदर्शन और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ने शिवांशु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे सुल्तानपुर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवांशु भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शिवांशु सिंह और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







