पीडीडीयू जंक्शन के टीआरएस शेड में क्रेन हादसा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

पुल्ली गिरने से टेक्निशियन की मौत; कर्मचारियों का 6 घंटे तक धरना

जर्जर उपकरणों को हादसे का कारण बताते हुए रेल कर्मियों ने उठाए सवाल, जांच समिति गठित; एक सप्ताह में देयों के भुगतान का आश्वासन

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के टीआरएस शेड में शनिवार सुबह क्रेन का केबल टूटने से पुल्ली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से टेक्निशियन प्रथम प्रमोद कुमार यादव (52) की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित रेल कर्मचारियों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए काम बंद कर करीब छह घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई निवासी प्रमोद कुमार यादव टीआरएस शेड के ई-3 सेक्शन में टेक्निशियन प्रथम के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह करीब 9:35 बजे वह क्रेन के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान क्रेन का केबल टूट गया और उसकी पुल्ली उनके सिर पर आ गिरी। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को सहकर्मी तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विभागीय लापरवाही का आरोप, काम बंद कर धरने पर बैठे कर्मचारी

हादसे के बाद टीआरएस शेड के कर्मचारियों ने कार्य बंद कर धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि शेड में नियमित क्रेन चालक नहीं है और टेक्निशियनों से ही क्रेन संचालन का कार्य कराया जा रहा है। कर्मचारियों का यह भी कहना था कि क्रेन का केबल लंबे समय से जर्जर था और उसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन समय रहते उसे नहीं बदला गया।

करीब छह घंटे तक चले धरने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों को सभी देयों का शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब चार बजे धरना समाप्त हुआ।

उच्च स्तरीय जांच समिति गठित

मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान रेलवे के अधिकारी लगातार परिजनों के संपर्क में रहे और तत्काल अंत्येष्टि सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई।

रेलवे प्रशासन ने डीसीआरजी, अवकाश नकदीकरण, समूह बीमा, स्टाफ बेनिफिट फंड और पारिवारिक पेंशन सहित सभी देयों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ईसीआरएमसी ने की सुरक्षा ऑडिट की मांग

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस (ईसीआरएमसी) ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है। संगठन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री दिनेश तिवारी ने कहा कि यह दुर्घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने मशीनों के नियमित रखरखाव, सुरक्षा ऑडिट और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…