गोरखपुर: संगठन मजबूती पर दिया जोर
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी बूथ सम्मेलन अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
भाजपा के इस बूथ सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन करना है। सम्मेलन में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सहित पार्टी के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हैं।
भाजपा का यह प्रदेशव्यापी बूथ सम्मेलन अभियान संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके माध्यम से पार्टी आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियों को और मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगी।




















