Amrit Ujala
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस के Operation CY-VAJRA के तहत राजधानी लखनऊ के Vibhuti Khand स्थित Cyber Heights Building, Flat No. 420A में चल रहे एक कथित Fake International Call Center का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने इस मामले में Mastermind समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ BNS, IT Act और Telecommunication Act की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Arrested Accused
Suraj Tripathi – निवासी Pratapgarh, Uttar Pradesh (कथित Mastermind)
Rahul Tripathi – Suraj Tripathi के मामा
Vivek Pandey – Suraj Tripathi के बुआ के बेटे
Akash Arun Dutta alias Ricky – निवासी Mumbai, Maharashtra (कथित Technical Expert)
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने Apple Customer Support के नाम से Fake Website बनाई थी, जिसे Google Ads के जरिए Promote किया गया। Website पर मौजूद Toll-Free Number पर US से आने वाली Calls VOIP Technology के माध्यम से सीधे Lucknow Call Center पहुंचती थीं। यहां Agents पहले Victim से बात करते और फिर Call Senior Members को Transfer कर दी जाती थी।
FTC और US Supreme Court Officer बनकर करते थे Scam
जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को Federal Trade Commission (FTC) और US Supreme Court का Officer बताकर अमेरिकी नागरिकों को Arrest, Legal Action और Jail भेजने की धमकी देते थे। इसके बाद उनसे Gift Cards, Gold और Cash के जरिए कथित रूप से Dollar में ठगी की जाती थी। पुलिस का दावा है कि यह रकम US Network के जरिए Hawala के माध्यम से भारत पहुंचाई जाती थी।
Raid में क्या-क्या बरामद हुआ?
31 Laptops
14 Mobile Phones
2 Wi-Fi Routers
₹18.50 Lakh Cash
Hyundai Verna Car
35 Workstations बरामद किए गए।
मौके पर कई Calling Agents काम करते मिले, जिनकी भर्ती Uttarakhand, Maharashtra, Gujarat, Assam, Nagaland, Madhya Pradesh और Nepal तक से की गई थी।
Agents की Role की भी होगी जांच
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि Call Center में काम कर रहे Agents को Cyber Fraud की पूरी जानकारी थी या वे केवल Employees के तौर पर काम कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।






