भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 1,200 किमी दौड़कर बचाए 3,200 लीटर डीज़ल, उत्सर्जन शून्य

नई दिल्ली:
भारतीय रेल ने स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन का सफल संचालन शुरू कर दिया है। 17 जुलाई 2026 को दिल्ली मंडल के जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी मिलने के बाद से यह ट्रेन अब तक 1,200 किलोमीटर से अधिक की सफल यात्रा पूरी कर चुकी है। इस दौरान 3,200 लीटर से अधिक डीज़ल की बचत हुई, जिससे कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित यह ट्रेन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक अभिक्रिया से स्वयं बिजली उत्पन्न करती है। इस प्रक्रिया में न तो धुआं निकलता है और न ही कार्बन उत्सर्जन होता है। इसका एकमात्र उप-उत्पाद जलवाष्प (Water Vapour) है, जिससे इसे दुनिया की सबसे स्वच्छ रेल प्रणोदन तकनीकों में शामिल किया जा रहा है।

भारतीय रेल द्वारा विकसित इस पूरी तरह स्वदेशी परियोजना में 10 कोच वाली ट्रेन के दोनों सिरों पर हाइड्रोजन ड्राइविंग पावर कार लगाई गई हैं, जो मिलकर 2,400 किलोवाट की शक्ति प्रदान करती हैं। ट्रेन में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LiFePO₄) बैटरियों के साथ उच्च क्षमता वाले हाइड्रोजन सिलेंडर लगाए गए हैं, जिससे इसकी ऊर्जा दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ी है।

परियोजना के तहत हरियाणा के जींद में भारतीय रेल की पहली समर्पित हाइड्रोजन भंडारण एवं ईंधन भरने की सुविधा स्थापित की गई है। यहां 500 बार तक के दाब पर ग्रीन हाइड्रोजन का भंडारण और 350 बार के दाब पर ट्रेन में ईंधन भरने की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र की कुल भंडारण क्षमता लगभग 3,000 किलोग्राम है।

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेन में हाइड्रोजन रिसाव, आग, धुएं और अत्यधिक तापमान का स्वतः पता लगाने वाली आधुनिक प्रणालियां, स्वचालित शट-ऑफ सिस्टम, निरंतर वेंटिलेशन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप परीक्षण एवं सत्यापन की व्यवस्था की गई है।

जींद–सोनीपत रेलखंड पर सफल संचालन के बाद भारतीय रेल जल्द ही इस हाइड्रोजन ट्रेन का परीक्षण दिल्ली मार्ग पर भी शुरू करने की तैयारी में है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि देश में स्वदेशी हाइड्रोजन रेल इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे भविष्य में शून्य-उत्सर्जन (Zero Emission) आधारित रेल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और भारत स्वच्छ परिवहन तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर मजबूती से आगे बढ़ेगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में बैंक कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन आज, हड़ताल के चलते सेवाओं पर पड़ेगा असर

लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं…

By Amrit Ujala

bhuमानसिक स्वास्थ्य को लेकर छात्रों को किया जागरूक, राजकीय महाविद्यालय में हुई कार्यशाला

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर के लतीफ नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुषमा…

By Amrit Ujala

10 लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली, पार्षद ने किया शिलान्यास

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के हनुमंत नगर (बदाली खेड़ा) में गुरुवार को इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के…

By Amrit Ujala

लखनऊ में अंडे की दुकान को लेकर विवाद, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप; दरोगा सस्पेंड

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र में अंडे की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने बुधवार रात तूल पकड़ लिया। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों पर…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव से आकाश आनंद पर पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब, सुनकर हंस पड़ेंगे

Akhilesh Yadav On Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब इस मुद्दे पर सवाल…

By Amrit Ujala

यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, तीन किस्तों में मिलेंगे 1 लाख रुपये, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार महिलाओं को लेकर एक और बड़ी योजना पर आगे बढ़ रही है। सरकार की ओर से राज्य की…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर, ससुर अशोक सिद्धार्थ पर भी बरसीं

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह अलग कर दिया है। यह फैसला उन्हें 3 सितंबर को बसपा के राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा रद्द, सपा ने प्रशासन पर लगाया परमिशन रोकने का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सपा का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम और…

By Amrit Ujala

लखनऊ में ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की मौत, हरौनी स्टेशन के पास मिला शव

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित हरौनी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की…

By Amrit Ujala

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से लंबित वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही…