खाद माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, निरीक्षण में दो दुकानदार फरार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

समिति सचिव का लाइसेंस निलंबित

संतकबीरनगर में डीएम के निर्देश पर उर्वरक केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, किसानों से रसीद लेकर ही खाद खरीदने की अपील

संतकबीरनगर। खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आनंद कुमार मिश्रा ने मेहदावल और सेमरियावां क्षेत्र में सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की गहन जांच की। साथ ही किसानों से बातचीत कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का फीडबैक लिया। अधिकांश केंद्रों पर उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध पाया गया।

सचिव पर गिरी गाज

साधन सहकारी समिति लोहरौली खास (भगौसा) के निरीक्षण के दौरान समिति सचिव संजय द्वारा गोदाम का निरीक्षण नहीं कराया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही एडीओ सहकारिता को मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

दो खाद विक्रेता दुकान बंद कर हुए फरार

निरीक्षण अभियान के दौरान दो निजी उर्वरक विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। प्रशासन ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जमाखोरी, कालाबाजारी या किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों से रसीद लेने की अपील

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने किसानों से अपील की कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदें और खरीदारी के बाद कैश मेमो या रसीद अवश्य लें। इससे किसी भी शिकायत या विवाद की स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

इन केंद्रों का किया गया निरीक्षण

संयुक्त टीम ने मेहदावल क्षेत्र की भितिया कला साधन सहकारी समिति, जायसवाल ट्रेडर्स (कौवाथोर), ओम खाद भंडार (मिश्रौलिया मिश्र), सिंह खाद भंडार (सांडे खुर्द), डीसीएफ सांडे कला, महावीर खाद एवं बीज भंडार (कप्सुआ), डीसीएफ कप्सुआ, कृष्णमूर्ति कृषक सेवा केंद्र (जमोहरा) तथा सेमरियावां क्षेत्र के सेराज आलम खाद भंडार, साजिद खाद भंडार, साधन सहकारी समिति बिगरामीर, जमाल खाद भंडार (सेमरियावां) और साधन सहकारी समिति लोहरौली खास का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड एवं वितरण व्यवस्था की जांच की।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए जिले में उर्वरक केंद्रों पर निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में बैंक कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन आज, हड़ताल के चलते सेवाओं पर पड़ेगा असर

लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं…

By Amrit Ujala

bhuमानसिक स्वास्थ्य को लेकर छात्रों को किया जागरूक, राजकीय महाविद्यालय में हुई कार्यशाला

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर के लतीफ नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुषमा…

By Amrit Ujala

10 लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली, पार्षद ने किया शिलान्यास

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के हनुमंत नगर (बदाली खेड़ा) में गुरुवार को इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के…

By Amrit Ujala

लखनऊ में अंडे की दुकान को लेकर विवाद, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप; दरोगा सस्पेंड

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र में अंडे की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने बुधवार रात तूल पकड़ लिया। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों पर…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव से आकाश आनंद पर पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब, सुनकर हंस पड़ेंगे

Akhilesh Yadav On Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब इस मुद्दे पर सवाल…

By Amrit Ujala

यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, तीन किस्तों में मिलेंगे 1 लाख रुपये, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार महिलाओं को लेकर एक और बड़ी योजना पर आगे बढ़ रही है। सरकार की ओर से राज्य की…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर, ससुर अशोक सिद्धार्थ पर भी बरसीं

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह अलग कर दिया है। यह फैसला उन्हें 3 सितंबर को बसपा के राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा रद्द, सपा ने प्रशासन पर लगाया परमिशन रोकने का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सपा का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम और…

By Amrit Ujala

लखनऊ में ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की मौत, हरौनी स्टेशन के पास मिला शव

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित हरौनी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की…

By Amrit Ujala

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से लंबित वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही…