कम उम्र में आंखों के पास आ गई झुर्रियां? ये 5 गलतियां बना रही हैं आपको समय से पहले बूढ़ा

Amrit Ujala
Amrit Ujala
आंखों के आसपास झुर्रियां, Eye Wrinkles, Skin Care Tips, Anti Aging Tips, Beauty Tips Hindi, Dermatologist Tips, Face Wrinkles, Healthy Skin Tips

Eye Wrinkles Treatment: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना एक सामान्य प्रक्रिया है। खासतौर पर आंखों के आसपास की त्वचा पर इसका असर सबसे पहले दिखाई देने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बढ़ती उम्र में त्वचा में मौजूद कोलेजन और इलास्टिन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे त्वचा की लचक कम हो जाती है और महीन रेखाएं नजर आने लगती हैं। हालांकि, अगर कम उम्र में ही आंखों के आसपास झुर्रियां दिखने लगें तो यह चिंता का कारण हो सकता है। डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. आंचल पंथ के अनुसार, कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आंखों के आसपास की फाइन लाइन्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आंखों के पास झुर्रियों को बढ़ने से कैसे रोकें?

आंखों को बार-बार मलने से बचें
कई लोगों को आंखों में खुजली या थकान होने पर उन्हें रगड़ने की आदत होती है। ऐसा करने से आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक यह आदत रहने पर फाइन लाइन्स जल्दी दिखाई देने लगती हैं।

आंखों की एलर्जी को नजरअंदाज न करें
अगर आंखों में बार-बार खुजली, जलन या पानी आने जैसी समस्या होती है, तो समय रहते इसका इलाज कराएं। एलर्जी के कारण आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने की आदत बढ़ सकती है, जो झुर्रियों को बढ़ाने का कारण बन सकती है।

जरूरत पड़ने पर चश्मा जरूर लगाएं
40 साल की उम्र के बाद कई लोगों को देखने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में चश्मा न लगाने पर आंखों को बार-बार सिकोड़ना पड़ता है। इस आदत की वजह से आंखों के किनारों पर बनने वाली महीन रेखाएं ज्यादा गहरी हो सकती हैं। इसलिए आंखों की जांच कराकर सही नंबर का चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करें।

त्वचा को रखें हाइड्रेटेड
आंखों के आसपास की त्वचा चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है। इसलिए इस हिस्से को नमी देना बेहद जरूरी है। रोजाना अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर या आई क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम बनी रहती है और झुर्रियां कम दिखाई दे सकती हैं।

धूप से करें बचाव
सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं। बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और आंखों को तेज धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस पहन सकते हैं।

ध्यान रखें
आंखों के आसपास झुर्रियां आना उम्र बढ़ने का प्राकृतिक हिस्सा है, लेकिन सही देखभाल और अच्छी आदतों से इन्हें समय से पहले बढ़ने से रोका जा सकता है। अगर झुर्रियां अचानक बढ़ रही हैं या त्वचा से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी त्वचा संबंधी समस्या, उपचार या प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…