Kamika Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी पर बन रहा दुर्लभ योग, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और पारण का समय

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Kamika Ekadashi 2026 Date: सावन महीने की पहली एकादशी 9 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। जानें कामिका एकादशी की तिथि, शुभ योग, पूजा मुहूर्त और पारण का समय।

Sawan Kamika Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने दो बार एकादशी आती है, जिसमें एक शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष की एकादशी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। सावन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और परिवार में खुशहाली आती है। कई धार्मिक ग्रंथों में कामिका एकादशी व्रत को संतान सुख और पुण्य फल देने वाला बताया गया है।

सावन की पहली एकादशी कब मनाई जाएगी?

पंचांग के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। वहीं, सावन महीने की दूसरी एकादशी 23 अगस्त 2026 को आएगी, जिसे पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाएगा।

कामिका एकादशी 2026 पर बनेंगे ये शुभ योग

कामिका एकादशी के दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इस दिन द्विपुष्कर योग और हर्षण योग का निर्माण होगा। इस दिन द्विपुष्कर योग 9 अगस्त को सुबह 11 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं, हर्षण योग सुबह से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 की रात 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। वहीं, पूजा के लिए इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

कामिका एकादशी व्रत का पारण समय

कामिका एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 8 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि का समापन 10 अगस्त को सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत का समापन द्वादशी तिथि में सूर्योदय के बाद पारण करके किया जाता है। इसलिए व्रत रखने वाले लोगों को सही समय का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या व्रत से जुड़ी मान्यता को अपनाने से पहले अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार निर्णय लें।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…