सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम रेट्रो रखी गई, जिसमें छात्राओं ने पुराने दौर की यादों के साथ आधुनिक उत्साह का रंग मिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन राम सिंह यादव, प्रबंध निदेशक इं. अनुराग, निदेशिका इं. तनुष्का, हरिनाम सिंह, प्राचार्या डॉ. अनामिका श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्या डॉ. अनामिका श्रीवास्तव ने नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिभा को पहचानने का अवसर भी देता है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, संस्कार, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं और संकायों की छात्राओं ने नृत्य, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
रेट्रो थीम के अनुरूप छात्राओं के परिधान और प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ‘मिस फ्रेशर’ प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी और प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। बीए में अंजली, बीएड में अरुंधती द्विवेदी, डीएलएड में समृद्धि, बीकॉम में पलक, बीबीए में आन्या सक्सेना, बीएससी में गीता सिंह और एमए गृह विज्ञान में सौम्या शुक्ला को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं वैष्णवी, सौम्या कंचन, आकांक्षा प्रजापति, निहारिका शर्मा, कशिश यादव, दीक्षिता प्रजापति और एमकॉम में दिव्यांशी पटेल रनर-अप रहीं।
इस मौके पर चेयरमैन राम सिंह यादव ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन, परिश्रम, अच्छे संस्कार और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। खुशी सिंह, आयुषी सिंह और रिमांशी के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंत में डॉ. प्राची रायजादा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं का आभ





















