सोनभद्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक

Amrit Ujala
Amrit Ujala

डीएम-एसपी ने काफिला रोककर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हादसा, समाधान दिवस में जा रहे डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने दिखाई तत्परता

सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में शनिवार दोपहर वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। संयोगवश उसी समय दुद्धी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का काफिला घटनास्थल से गुजर रहा था। सड़क किनारे घायल युवकों को तड़पता देख दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी बाइक

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गुरमुरा के पास अबाड़ी मोड़ पर एक ट्रैक्टर चालक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान डाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रॉली में फंस गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीएम और एसपी ने दिखाई संवेदनशीलता

हादसे के दौरान पीछे से गुजर रहे डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने घायल युवकों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया। दोनों अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे, घायलों का हाल जाना और बिना देर किए अपने स्कॉर्ट वाहन से उन्हें हिंडाल्को रेणुकूट अस्पताल भिजवाया।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का तत्काल उपचार किया जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दो युवक घायल

घटना में घायल युवकों की पहचान आशीष कुमार (22 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद तथा अभिमन्यु कुमार पुत्र रामनरेश, निवासी मऊगढ़, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। दोनों रेणुकूट में सब्जी मंडी के पास रहकर सब्जी का व्यवसाय करते हैं और अपने गांव से रेणुकूट लौट रहे थे।

बताया गया कि अभिमन्यु की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए, जबकि आशीष कुमार के हाथ में चोट आई है और उनका उपचार जारी है।

डीएम और एसपी की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों अधिकारियों की संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…