मशरूम की खेती बनी ललिता देवी की पहचान

Amrit Ujala
Amrit Ujala

50 महिलाओं को मिला रोजगार

बाराबंकी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए छप्पर के नीचे शुरू की गई मशरूम की खेती आज नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मालिनपुर गांव की रहने वाली ललिता देवी की पहचान बन चुकी है। मेहनत, लगन और आधुनिक तकनीक के दम पर उन्होंने छोटे स्तर के इस कार्य को अत्याधुनिक एसी मशरूम फार्म में बदल दिया है। आज उनके फार्म में पूरे वर्ष मशरूम का उत्पादन होता है और करीब 50 महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

ललिता देवी ने बताया कि वर्ष 2005 में गांव के कुछ किसानों को मशरूम की खेती करते देखकर उन्होंने भी इसकी शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में सीमित संसाधनों के कारण उन्होंने छप्पर के नीचे मशरूम उगाना शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने नई तकनीकों को अपनाया और धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाते हुए अपने व्यवसाय का विस्तार किया।

वर्ष 2024 में उन्होंने करीब 20 लाख रुपये की लागत से दो आधुनिक उत्पादन कक्ष तैयार किए। पूरे फार्म को अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित करने में लगभग 80 लाख रुपये का निवेश किया गया। फार्म में तापमान नियंत्रित रखने के लिए एसी लगाए गए हैं, जबकि बिजली बाधित होने की स्थिति में उत्पादन प्रभावित न हो, इसके लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि मशरूम की एक फसल तैयार होने में लगभग 40 दिन लगते हैं। इसके बाद करीब 25 दिनों तक तुड़ाई कर मशरूम को बाजार में भेजा जाता है। साल में चार बार फार्म की सफाई कर नई बुवाई की जाती है। बेहतर उत्पादन के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव और आवश्यक दवाओं का उपयोग किया जाता है। उत्पादन के लिए बांस की बल्लियों से ढांचा तैयार कर भूसे और गोबर की खाद के मिश्रण से मचान बनाया जाता है, जिसमें मशरूम का बीज डाला जाता है।

ललिता देवी के फार्म में तैयार मशरूम की मांग बाराबंकी के अलावा गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली तक है। सामान्य दिनों में मशरूम 170 रुपये प्रति किलो बिकता है, जबकि शादी-विवाह के सीजन में इसकी कीमत 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। उनका दावा है कि मशरूम उत्पादन से उन्हें हर महीने करीब पांच लाख रुपये का मुनाफा होता है।

उन्होंने बताया कि पहले उनके पति गेहूं और धान की पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन उससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पा रही थी। मशरूम की खेती शुरू करने के बाद परिवार की आर्थिक तस्वीर पूरी तरह बदल गई। अब उनके दोनों बेटे पढ़ाई के साथ-साथ फार्म के संचालन में भी सहयोग कर रहे हैं।

ललिता देवी आधुनिक तकनीक के साथ-साथ जैविक और पारंपरिक तरीके से भी मशरूम का उत्पादन करती हैं। उनका कहना है कि प्राकृतिक तरीके से तैयार मशरूम की गुणवत्ता और ताजगी के कारण बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है। हालांकि सर्दियों में बंगला मशरूम की अधिक आवक होने से कीमतों में कुछ गिरावट आती है। आज वह अपने अनुभव के आधार पर गांव की अन्य महिलाओं को भी मशरूम की खेती के लिए प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दे रही हैं।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…