श्रावस्ती में राप्ती की लहरों पर लहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली बोट रैली

Amrit Ujala
Amrit Ujala
श्रावस्ती बोट रैली 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को श्रावस्ती में देशभक्ति और आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अनूठा संगम देखने को मिला। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राप्ती नदी में बोट रैली का आयोजन किया गया। राप्ती की उफनाती लहरों के बीच बचाव नौकाओं पर तिरंगा शान से लहराता नजर आया। रैली के दौरान नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे लगाए और बोट रैली का स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की छह नावें हुईं शामिल
बोट रैली का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ललित कुमार ने किया। रैली में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की चार और फ्लड पीएसी की दो नावें शामिल हुईं। सभी नावों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था।

राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ आपदा तैयारियों का भी परीक्षण
अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस बोट रैली का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों का परीक्षण करना भी है। उन्होंने कहा कि राप्ती नदी श्रावस्ती में बाढ़ का प्रमुख कारण है। ऐसे में तिरंगे से सुसज्जित बचाव नौकाओं के प्रदर्शन से जहां लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी, वहीं उन्हें बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा भी मिलेगा।

संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा रहेगा आपदा प्रबंधन विभाग
जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि बोट रैली का आयोजन राष्ट्रध्वज के सम्मान में किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में जिले के लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभाग की टीमें लगातार तैयारियों में जुटी रहती हैं।

अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
बोट रैली के दौरान एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रवीण यादव, नायब तहसीलदार भिनगा, एसडीआरएफ निरीक्षक सुशील कुमार, एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अनुपम, फ्लड पीएसी के पीसी उत्तम कुमार, लेखपाल मनीष आर्या समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रैली को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंचे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…

By Amrit Ujala

लखनऊ में फेरीवाले को कार में बैठाकर पीटा, उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने…

By Amrit Ujala

रांची में खराब मौसम के चलते दो विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए, एक उड़ान रद्द

लखनऊ। रांची में गुरुवार देर शाम खराब मौसम के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी…

By Amrit Ujala

फार्मासिस्ट सप्ताह पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा के जुनाबगंज स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट सप्ताह के अवसर पर 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

By Amrit Ujala

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण विश्वकर्मा के घर-ऑफिस पहुंची आयकर टीम

लखनऊ। शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के लखनऊ स्थित आवास और कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने…

By Amrit Ujala

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की…

By Amrit Ujala

लखनऊ: ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी या देवनागरी में लिखें दवाओं और जांचों के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के पर्चे पर दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह…

By Amrit Ujala

नरही मंदिर की पानी की टंकी से आ रहा बदबूदार पानी

श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान; शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं लखनऊ। राजधानी के नरही इलाके में पुरानी सब्जी मंडी के पास बालेश्वर मंदिर परिसर में लगी पानी की टंकी…

By Amrit Ujala

रांची जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट, एक रद्द

लखनऊ। झारखंड की राजधानी रांची में खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते रांची जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को…