Ganesh Chaturthi 2026: कब होगी गणेश स्थापना? नोट कर लें पूजा का शुभ समय

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेशोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि को मध्याह्न काल में भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी के चलते हर साल गणेश चतुर्थी से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होती है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर से मनाया जाएगा। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को ही मनाई जाएगी। इस दिन गणेश पूजन के लिए मध्याह्न का शुभ मुहूर्त सुबह 10:48 बजे से दोपहर 1:16 बजे तक रहेगा।

गणेश चतुर्थी पर बनेंगे खास योग
ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन रवि योग का निर्माण होगा, जो 14 सितंबर को दोपहर 1:55 बजे से 15 सितंबर को सुबह 5:52 बजे तक रहेगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र दोपहर 1:55 बजे तक रहेगा, इसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू होगा। वहीं ब्रह्म योग दोपहर 12:47 बजे तक रहेगा, इसके बाद इंद्र योग प्रारंभ हो जाएगा।

विघ्नहर्ता हैं भगवान गणेश
धार्मिक मान्यता में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि का देवता माना गया है। ऋद्धि और सिद्धि को उनकी धर्मपत्नियां तथा मूषक को उनका वाहन बताया गया है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है। साथ ही ज्ञान, बुद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से चतुर्दशी तक भगवान गणेश पृथ्वी पर वास करते हैं। इन 10 दिनों के दौरान घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। भक्त श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। माना जाता है कि गणेश जी की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और तनाव कम होता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने के साथ मोदक या लड्डू का भोग लगाया जाता है। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का विशेष उत्साह देखने को मिलता है और वहां 10 दिनों तक यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन न करने की मान्यता
गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करना वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से मिथ्या कलंक लग सकता है। यदि भूलवश चंद्र दर्शन हो जाए तो श्रीमद्भागवत के दसवें स्कंध के 56वें-57वें अध्याय में वर्णित स्यमंतक मणि की चोरी की कथा का श्रवण करना लाभकारी माना गया है।

ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल, स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र, अलीगंज, लखनऊ

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…