गोंडा जाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हिरासत में, मसौली थाने में धरना

Amrit Ujala
Amrit Ujala
बाराबंकी में अजय राय हिरासत में, मसौली थाने में कांग्रेसियों का धरना

बाराबंकी। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को मृतक के परिजनों से मिलने गोंडा जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को शाहवपुर टोल प्लाजा के पास बाराबंकी और गोंडा पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें मसौली थाने लेकर पहुंची। कार्रवाई के विरोध में अजय राय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद आरोपियों के खिलाफ पांच दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद अजय राय समेत कांग्रेस नेता धरने से उठे और लखनऊ लौट गए। शनिवार को अजय राय निर्धारित कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसिम वकार, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक धीरू सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह, राजेश जायसवाल, सलमान बसर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राज बहादुर यादव और अब्दुल्ला समेत पांच दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं के साथ गोंडा के लिए रवाना हुए थे। उनके काफिले में करीब एक दर्जन वाहन शामिल थे।

टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका काफिला
शाहवपुर टोल प्लाजा के पास पहले से तैनात बाराबंकी और गोंडा पुलिस ने कांग्रेस के काफिले को रोक लिया। इस पर अजय राय ने नाराजगी जताई और पुलिस से उन्हें रोके जाने का कारण पूछा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से लिखित आदेश दिखाने की मांग भी की। अजय राय ने कहा कि वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जा रहे हैं, बल्कि मृतक के परिजनों से दुख की घड़ी में मिलने के लिए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों से काफी देर तक बातचीत और बहस के बाद उन्हें हिरासत में लेकर मसौली थाने लाया गया।

मसौली थाने में धरने पर बैठे अजय राय
मसौली थाने पहुंचने के बाद अजय राय कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विनोद साहनी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। धरने के दौरान अजय राय ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलना उनका मानवीय और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने विनोद साहनी की मौत के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन से सवाल भी किए।

पांच दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
धरने के दौरान क्षेत्राधिकारी कर्नेलगंज आनंद कुमार राय, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ, प्रभारी निरीक्षक कर्नेलगंज नरेंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार मनोज पाठक और अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मसौली सनत मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे की वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को आरोपियों के खिलाफ पांच दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अजय राय और अन्य कांग्रेस नेता धरने से उठे और लखनऊ लौट गए।

पहले से तैनात था पुलिस बल
अजय राय के गोंडा जाने की सूचना के बाद प्रशासन पहले से सतर्क था। शाहवपुर टोल प्लाजा से गोंडा जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी। अजय राय को हिरासत में लिए जाने और थाने में धरने के बाद बाराबंकी से गोंडा तक राजनीतिक हलचल बढ़ गई।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…