अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर अयोध्या महानगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान, फल वितरण और दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
सुबह सात बजे शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया जाएगा। इसके बाद सुबह नौ बजे जिला अस्पताल में भाजयुमो की जिला और महानगर इकाई की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, अनाथालय और पूरा बाजार सीएचसी समेत विभिन्न स्थानों पर मरीजों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए जाएंगे।
शाम के समय सूर्यकुंड में प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना को लेकर हवन-पूजन होगा। इसके बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में सूर्यकुंड पर 2500 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। लता चौक, राम मंदिर और एयरपोर्ट समेत विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा बूथ स्तर के सार्वजनिक स्थलों और लाभार्थियों के घरों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया गया है।
यह कार्यक्रम अयोध्या महानगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की अपील की। अभियान के जरिए सेवा गतिविधियों और जनसहभागिता को बढ़ाने पर जो





















