PM Modi Birthday: अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, महापौर ने संभाली कमान, युवाओं ने किया रक्तदान

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Ayodhya News: लता चौक से सेवा संकल्प अभियान शुरू, विशेष सफाई के बाद जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत बुधवार को लता चौक से हुई। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ अभियान की अगुवाई करते हुए सफाई कार्य का शुभारंभ किया। अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में पार्षदों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। लता चौक से रानी हो स्मारक तक विशेष सफाई कराई गई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सड़क, फुटपाथ और आसपास के इलाकों से कूड़ा-कचरा हटाकर क्षेत्र को साफ किया।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सिर्फ शहर को स्वच्छ रखना नहीं, बल्कि स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ नियमित सफाई व्यवस्था को भी और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लता चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद स्वरूप दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से शहर की स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, डॉ. जय गुरुदेव शुक्ल, डॉ. आदित्य प्रकाश सिंह, सुबोध चतुर्वेदी, राधारमण त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, केहर सिंह, अजय आजाद, भवानी शंकर त्रिपाठी, रघुनाथ यादव, इंद्रप्रीत कौर, प्रमोद मिश्र, अभय यादव, रामनरेश गुप्ता, कामेश्वर श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, विनोद पाठक और श्रीनिवास शास्त्री समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

करिअप्पा मंडल में भी चला सफाई अभियान
वहीं, करिअप्पा मंडल में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इसके बाद सुबह 9 बजे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर में लोगों ने रक्तदान कर सेवा अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

जेपी श्रीवास्तव, अयोध्या

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…