किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर में विवाद के बाद सड़क पर मारपीट, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम सीआरपीएफ चौराहे पर किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। थाने के सामने बीच सड़क पर दोनों पक्षों के समर्थकों के भिड़ने से करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। मारपीट के कारण चौराहे पर यातायात भी बाधित हुआ और कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस के मुताबिक बिजनौर के सरैया निवासी दिनेश यादव किसान यूनियन के नेता हैं। रविवार दोपहर वह साथियों के साथ अनूपखेड़ा में क्रिकेट खेलने गए थे। इसी दौरान अनूपखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों के समझाने पर उस समय दोनों पक्ष शांत हो गए और दिनेश कार से वहां से चले गए। कुछ देर बाद बिजनौर चौराहे के पास दोनों की गाड़ियां आमने-सामने आ गईं। रास्ता देने को लेकर दोबारा कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

घटना के दौरान सड़क पर मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। हालांकि, सूचना पर पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने कई लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया। मारपीट के चलते बिजनौर-बंगला बाजार, बिजनौर-गौरी, बिजनौर-बंथरा और बिजनौर-माती रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही।

बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बच्चों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में नाराजगी चल रही थी। पुलिस के अनुसार रविवार को दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे और संकरी सड़क पर साइड देने को लेकर विवाद बढ़ गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

लखनऊ। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने…

By Amrit Ujala

किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर में विवाद के बाद सड़क पर मारपीट, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम सीआरपीएफ चौराहे पर किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। थाने…

By Amrit Ujala

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर से करीब आठ लाख के गहने चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की राजकमल विहार कॉलोनी में चोरों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर को निशाना बनाकर करीब आठ लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। बताया…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में सपा का पीडीए व्यापारी सम्मेलन, छह जिलों के 600 से अधिक व्यापारी जुटे

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से समाजवादी व्यापार सभा की ओर से रविवार को सरोजनीनगर…

By Amrit Ujala

कम विधायक होने के बावजूद तीसरा प्रत्याशी उतारेगी सपा

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा-सपा में क्रॉस वोटिंग के आसार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब दिलचस्प होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी…

By Amrit Ujala

तराई समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

यूपी में आज से फिर बदलेगा मौसम ; चलेंगी पुरवा हवाएं लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे…

By Amrit Ujala

यूपी-उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आज से

रुड़की में होगा आयोजन; लखनऊ की रैली 10 अक्टूबर को लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली सोमवार, 5 अक्टूबर से रुड़की…

By Amrit Ujala

प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन

गोरखपुर सपा की पूरी जिला-महानगर इकाई भंग गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पार्टी की जिला और महानगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर…

By Amrit Ujala

मोना के सिर ताज पर कई चुनौतियां

यूपी कांग्रेस की नई कमान लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और पार्टी…

By Amrit Ujala

तैयार हों तो हिंदू गुर्जर युवक से करा देंगे शादी

इकरा हसन पर नंद किशोर गुर्जर का बयान फिर चर्चा में गाजियाबाद। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का बयान एक…