गाजीपुर के सादात विकासखंड की ग्राम पंचायत गदाईपुर में अखिलेश सिंह की शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। इस दौरान माहौल भावुक रहा और लोगों ने नम आंखों से दिवंगत को याद किया।
शोकसभा में बेलहरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह (जेपी) और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गाजीपुर राजकुमार सिंह भी शामिल हुए। दोनों ने दिवंगत अखिलेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
जयप्रकाश सिंह (जेपी) ने कहा कि समाज ने एक अनमोल व्यक्ति को खो दिया है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। वहीं राजकुमार सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की कामना की।
शोकसभा के अंत में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में गांव और क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे और सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।





















