चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर चंदौली जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।
यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर भी लागू होगा। यानी जिले में नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों की शुक्रवार को कक्षाएं नहीं चलेंगी।
शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





















