घर के बाहर से पकड़ा गया आरोपी, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में लंबे समय से था वारंटी
चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने गुरुवार को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिवनारायण मौर्य पुत्र स्व. चेखुर निवासी चकिया बिहारी मिश्र को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा संख्या 33/17 और अपराध संख्या 146/12 में धारा 323/504 भारतीय दंड संहिता (भादवि) के तहत वारंटी था। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद और हेड कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।





















