मां के साथ पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा
मुंबई। अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म निर्माता शरण शर्मा ने शादी के बाद रविवार को मुंबई में भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस समारोह में परिवार, करीबी दोस्तों और फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
रिसेप्शन में आकांक्षा और शरण ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। दोनों हाथों में हाथ डाले वेन्यू पर पहुंचे और अंदर जाने से पहले फोटोग्राफरों का अभिवादन किया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आकांक्षा सुनहरे रंग के शिमरी गाउन में बेहद आकर्षक नजर आईं। वहीं शरण शर्मा ने क्लासिक ऑल-ब्लैक बंदगला सूट, मैचिंग ट्राउजर और ब्लैक फॉर्मल शूज़ पहनकर एलीगेंट लुक अपनाया।
रिसेप्शन में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां के साथ पहुंचीं और कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा बोनी कपूर, राकेश रोशन, सोनू निगम, नीना गुप्ता, अशोक पंडित, रूप कुमार राठौड़ समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इस खास मौके का हिस्सा बनीं। समारोह में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने रिसेप्शन की रौनक और बढ़ा दी।




















