एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने किया कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अभिलेखों से जनसुनवाई तक परखी व्यवस्थाएं

एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने गुरुवार को थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, शस्त्रागार, मिशन शक्ति अभियान तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

थाना परिसर पहुंचने पर गार्द द्वारा एएसपी को सलामी दी गई, जिसके उपरांत उन्होंने थाना कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मिशन शक्ति रजिस्टर, साइबर अपराध रजिस्टर, पासपोर्ट रजिस्टर, फ्लाईशीट तथा रजिस्टर संख्या-8 सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। एएसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर विशेष बल दिया गया।

शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा पुलिस कर्मियों से शस्त्र संचालन का अभ्यास कराकर उनकी दक्षता परखी गई। शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके पश्चात मिशन शक्ति कक्ष एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। महिला पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। एएसपी ने निर्देशित किया कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए तथा पीड़िताओं की काउंसलिंग गंभीरता और तत्परता से की जाए।

थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने कहा कि थानों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा महिला संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली नगर तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…