अयोध्या। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हैदरगंज मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। कौशिकी श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 11 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे कौशिकी अपने परिवार के साथ घर के आंगन में मौजूद थीं, तभी अनिल विद्यार्थी अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उनके घर में घुस आए।
तहरीर में कौशिकी ने आरोप लगाया है कि घर में घुसने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ-साथ उनकी बहन व पिता के साथ मारपीट की। अचानक हुए इस विवाद से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना में परिवार के सदस्यों के चोटिल होने की बात भी तहरीर में कही गई है।
पुलिस ने मामले में 14 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 110 और 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अनिल विद्यार्थी, हर्ष विद्यार्थी, पिंकी विद्यार्थी, विक्की शर्मा, अम्बुज गुप्ता, विष्णु विद्यार्थी, दिव्यांशु उर्फ देव, प्रिया विद्यार्थी, काजल विद्यार्थी, सार्थक विद्यार्थी और जय प्रताप विद्यार्थी को नामजद किया गया है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।
मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं





















