बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बुधवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 किसानों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 15 किसानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का आयोजन भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद के नेतृत्व तथा रक्तकोष प्रभारी डॉ. बी.पी. सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। रक्तदान करने वालों में शिवम पांडेय, रामकरन वर्मा, अभय सिंह, मोहम्मद इरफान अंसारी, जय सिंह, इरफान खान, मोहम्मद अल्ताफ, अमित कुमार, शुभाषी लाल, धर्मेंद्र कुमार, नौमीलाल, राम हेतु, विनय कुमार, राजितराम और विजयपाल शामिल रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का अगला रक्तदान शिविर 12 अगस्त को किसान मसीहा मुकेश सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
शिविर के दौरान जिला संरक्षक उत्तम सिंह, अनिल वर्मा, निसार मेहंदी, सतीश वर्मा (रिंकू), ओम प्रकाश, शिव नारायण सिंह, रामानंद वर्मा, प्रमोद कुमार, रईस अहमद, राम मदन, जागेश्वर चौधरी, देवेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद, राजेश कुमार, विशेष कुमार, बलराम यादव, फैसल मलिक सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







