चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में इनोवा वाहन से 6 कुंतल 500 ग्राम गोमांस बरामदगी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी मो. राशिद कुरैशी (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 20 अक्टूबर की सुबह करीब 9:35 बजे मुगलसराय के कसाब मुहल्ला स्थित स्लाटर हाउस के पास से पकड़ा। आरोपी कसाब मुहल्ला निवासी युसुफ कुरैशी उर्फ इशू का पुत्र है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को अलीनगर पुलिस ने एक इनोवा वाहन की जांच के दौरान 6 कुंतल 500 ग्राम गोमांस और दो चापड़ बरामद किए थे। इस दौरान पुलिस ने फैयाज कुरैशी को गिरफ्तार किया था, जबकि वाहन चालक गुड्डू और वाहन में सवार मो. राशिद कुरैशी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. राशिद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।
आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, इस प्रकरण में फरार वाहन चालक गुड्डू की तलाश जारी है।




















