चंदौली में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के भरवाए जाएंगे फॉर्म-6

Amrit Ujala
Amrit Ujala

चंदौली में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के अद्यतनीकरण और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्ययोजना और निर्वाचन आयोग की ओर से जारी समय-सारणी की जानकारी दी गई। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

जिले के सभी 1691 मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे लोगों, पहली बार मतदान के योग्य युवाओं, नवविवाहित महिलाओं और वंचित वर्गों के लोगों के फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। इसके साथ ही रैन बसेरों, लेबर कॉलोनियों और बेघर लोगों तक पहुंचकर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

बैठक में हालिया बाढ़ और अतिवृष्टि के मद्देनजर जर्जर और क्षतिग्रस्त मतदान स्थलों का दोबारा भौतिक सत्यापन कराने की जानकारी भी दी गई। इसके आधार पर 19 अक्टूबर तक नया आलेख तैयार किया जाएगा। प्रस्तावित मतदान स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों से आपत्तियां और सुझाव 18 अक्टूबर तक दल के लेटर पैड पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रस्तावित मतदेय स्थलों का अनुमोदन 2 नवंबर 2026 तक होगा और मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 के साथ शपथ पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीखों पर विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…