कांग्रेस की मुख्यधारा से सामाजिक समूहों को जोड़ने की पहल, सीपी जोशी ने सुनी लोगों के मन की बात

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बाराबंकी। संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को सांसद आवास ओबरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और किसान प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक का मकसद केवल राजनीतिक चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अलग-अलग वर्गों की समस्याओं, उनकी सोच और कांग्रेस से उनकी दूरी के कारणों को समझना भी रहा। सीपी जोशी ने लोगों की बातें सुनीं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए उनके सुझाव लिए।

बैठक की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से मुलाकात के साथ हुई। रामवती पत्नी स्व. रामचंद्र की अगुवाई में मौजूद सेनानियों से सीपी जोशी ने वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। इसके बाद भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष रामफल गौतम की अगुवाई में दलित समाज के प्रतिनिधियों से संवाद हुआ। इस दौरान दलित समाज और कांग्रेस के बीच बनी दूरी के कारणों को समझने के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और दलित समाज के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

पासी समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत में भी स्थानीय राजनीति और समाज की भूमिका पर बात हुई। सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन पासी समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। सीपी जोशी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी चिंताओं को समझने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के एक समूह से भी बातचीत हुई, जहां किसानों ने कृषि और अपनी रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े मुद्दे सामने रखे। किसान प्रतिनिधियों ने अपनी विचारधारा और अपेक्षाओं को भी साझा किया।

बैठक का सबसे अहम पहलू यह रहा कि कांग्रेस नेताओं ने केवल अपनी बात रखने के बजाय सामाजिक समूहों की बातें सुनने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य आरती बाजपेयी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी जाएं और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया जाए। इसी सोच के साथ बाराबंकी में संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…

By Amrit Ujala

योगी सरकार का बड़ा फैसला! 17 IAS अफसर इधर से उधर, कई बड़े विभागों में बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई मंडलायुक्तों, विभागीय सचिवों और प्रबंध…

By Amrit Ujala

Lucknow News: नाबालिग ने युवक पर ताना तमंचा, स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में किसी बात को लेकर एक युवक और नाबालिग के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान नाबालिग ने युवक पर कथित…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर घायल, डंपर चालक फरार

सरोजनीनगर, लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर किसान पथ पर तेज रफ्तार डंपर ने एक पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद, युवक ने दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अरुण कुमार रावत ने गांव के ही रिजवान और तौफीक उर्फ मोनू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, ग्राम…

By Amrit Ujala

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो…

By Amrit Ujala

लेखपाल पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन, लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

सरोजनीनगर, लखनऊ। अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू…

By Amrit Ujala

विशेष सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपये किए पार

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल के दो बैंक खातों से जालसाजों ने करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।…

By Amrit Ujala

पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव में पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी आदेश कुमार ने राजवती पत्नी…