• 1,22,776 गन्ना किसानों को मिला सीधा भुगतान
• 5,44,362.42 लाख रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर
• किसानों की आय में वृद्धि, खेती को मिली मजबूती
• ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
हरीश पाल
बस्ती । प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर बस्ती जनपद में किसानों के हित में किए गए कार्यों की बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के तहत जनपद के 1,22,776 गन्ना किसानों को 5,44,362.42 लाख रुपये का सीधा भुगतान उनके बैंक खातों में किया गया है।
सीधे खातों में भुगतान से पारदर्शिता बढ़ी है और किसानों को समय पर उनकी उपज का उचित मूल्य मिला है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज तथा कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती को और अधिक लाभकारी बना रहे हैं।
समय पर भुगतान से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आई है। किसानों के पास धन पहुंचने से स्थानीय बाजारों में खरीदारी बढ़ी है, जिससे छोटे व्यापारियों और ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिला है।
किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर भुगतान से उनकी आर्थिक परेशानियां कम हुई हैं और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
“नव निर्माण के 9 वर्ष” में किसानों के हित में किए गए ये प्रयास बस्ती जनपद में विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं और भविष्य में कृषि क्षेत्र को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।




