कमला मिश्रा
दरियाबाद बाराबंकी दरियाबाद क्षेत्र के निमतियापुर गांव में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद दो वर्षीय मासूम आयांश पटेल की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार की देर रात बीकापुर निवासी झोलाछाप अनुज गुप्ता ने उपचार के दौरान मासूम बच्चे को इंजेक्शन लगाया बताते हैं कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद निमतियापुर के मासूम आयांश की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन कुछ कर पाते कि उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चिकित्सक को पकड़कर एक घर में बंद कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी मासूम की हालत, मौत
मृतक के पिता की तहरीर
पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता अमित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप अनुज गुप्ता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।








