विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में तैनात बाबू रेखा मिश्रा को उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम उन्हें पूछताछ के लिए महिला थाना लेकर पहुंची।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम को रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रेखा मिश्रा को कथित रूप से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को महिला थाना लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की गई। मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल विजिलेंस टीम पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।





















