नेत्र रोग विशेषज्ञ से पीसीएस अधिकारी बने डॉ. शशी शेखर

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अलीगंज के नए एसडीएम ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, पारदर्शी प्रशासन और राजस्व मामलों के समयबद्ध समाधान को बताया प्राथमिकता

एटा/अलीगंज। दिल्ली में नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट) के रूप में सेवाएं देने के बाद प्रशासनिक सेवा में आए वर्ष 2022 बैच के पीसीएस अधिकारी डॉ. शशी शेखर ने गुरुवार को अलीगंज के नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने उन्हें अलीगंज तहसील की जिम्मेदारी सौंपने के साथ कृषि उत्पादन मंडी समिति अलीगंज के सभापति का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. शशी शेखर ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने राजस्व कार्यों, लंबित प्रकरणों और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी ली।

जनहित और पारदर्शी प्रशासन पर रहेगा फोकस

मीडिया से बातचीत में नवागत एसडीएम ने कहा कि तहसील प्रशासन को आमजन के लिए अधिक सहज, संवेदनशील और जवाबदेह बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा भूमि विवादों और राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी को समाप्त करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

जल्द होगी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

डॉ. शशी शेखर ने बताया कि वह शीघ्र ही कानूनगो, लेखपाल, राजस्व निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों, राजस्व वसूली, कानून-व्यवस्था और शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

डॉक्टर से प्रशासनिक अधिकारी बनने तक का सफर

डॉ. शशी शेखर का प्रशासनिक सफर प्रेरणादायक रहा है। पीसीएस में चयन से पहले वह दिल्ली में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने पीजी ऑप्थैल्मोलॉजी की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में मरीजों के साथ काम करने से मिली संवेदनशीलता, धैर्य और जिम्मेदारी की भावना प्रशासनिक कार्यों में भी सहायक होगी।

उन्हें 1 अप्रैल 2023 को पीसीएस अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली। इसके बाद उन्होंने बाराबंकी में डिप्टी कलेक्टर तथा मार्च 2024 से जुलाई 2026 तक अंबेडकर नगर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवाएं दीं। एटा में स्थानांतरण के बाद उन्हें अलीगंज तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. शशी शेखर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…