केंद्र ने प्लेस्टोर से हटाने का दिया आदेश
नई दिल्ली। दिल्ली में ई-रिक्शा को दूर से रोकने वाले दो चीनी ऐप्स अब बंद होंगे। केंद्र सरकार ने BAT-BMS, Epoch-i-ion और Lossigy ऐप्स नाम के इन ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दे दिया है।
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसे ऐसे तीन ऐप के बारे में पता चला था और उन्हें ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। आईटी सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने जोर देकर कहा कि ऐप स्टोर को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को उनके सामने उठाएगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि नुकसान पहुंचाने वाले ऐप उपलब्ध न हों।








