चलते-चलते तलवों में होने लगता है दर्द? शरीर की ये 6 परेशानियां हो सकती हैं वजह

Amrit Ujala
Amrit Ujala
तलवे में दर्द, पैर में दर्द, Foot Pain, Sole Pain, Health Tips, Walking Pain, मेटाटार्सलजिया, पैरों की देखभाल, गठिया, स्वास्थ्य समाचार

सुबह बिस्तर से उठते ही या कुछ देर पैदल चलने के बाद अगर पैरों के तलवों में तेज दर्द महसूस होने लगे, तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। मेडिकल भाषा में पैरों के अगले हिस्से में होने वाले इस दर्द को मेटाटार्सलजिया कहा जाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. भुमेश त्यागी के अनुसार, इस परेशानी के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

किन वजहों से होता है तलवों में दर्द?

सही फुटवियर न पहनना
अगर जूते या चप्पल पैरों के अनुसार फिट नहीं हैं, बहुत टाइट हैं या उनका सोल बेहद कठोर है, तो चलने के दौरान तलवों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। खासकर ऊंची एड़ी वाले फुटवियर लंबे समय तक पहनने वालों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।

जरूरत से ज्यादा शारीरिक मेहनत
लगातार दौड़ना, हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज, डांस या खेलकूद जैसी गतिविधियां पैरों पर अधिक भार डालती हैं। इससे तलवों की मांसपेशियों और हड्डियों पर दबाव बढ़ सकता है और दर्द शुरू हो सकता है।

पैरों की बनावट अलग होना
कुछ लोगों के पैर सामान्य आकार के नहीं होते। किसी के पैर सपाट (Flat Feet) होते हैं तो किसी का फुट आर्च अधिक ऊंचा होता है। ऐसी स्थिति में शरीर का वजन बराबर तरीके से नहीं बंटता, जिससे तलवों में दर्द की संभावना बढ़ जाती है।

पैर की उंगलियों की बनावट
अगर उंगलियां सामान्य से लंबी हैं या उनका आकार अलग है, तो जूते पहनने पर उन पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इसका असर पूरे पैर और तलवों पर महसूस होने लगता है।

गठिया से जुड़ी बीमारियां
गाउट और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में पैरों के जोड़ों में सूजन और दर्द होना आम बात है। गाउट में अचानक तेज दर्द और लालिमा दिखाई दे सकती है, जबकि रूमेटॉइड आर्थराइटिस में सुबह के समय अकड़न और लगातार दर्द बना रह सकता है।

बढ़ता वजन भी बन सकता है कारण
शरीर का वजन अधिक होने पर पैरों को हर कदम पर ज्यादा भार उठाना पड़ता है। यदि कम समय में तेजी से वजन बढ़ जाए, तो तलवों पर दबाव बढ़ने के कारण दर्द शुरू हो सकता है।

तलवों के दर्द से राहत पाने के तरीके
अगर दर्द लगातार महसूस हो रहा है, तो कुछ दिनों के लिए पैरों को आराम देना सबसे जरूरी है। दौड़ने या भारी व्यायाम से बचें और जरूरत हो तो हल्की गतिविधियां करें। प्रभावित हिस्से पर दिन में दो से तीन बार करीब 10 मिनट तक बर्फ की सिकाई करने से सूजन और दर्द कम हो सकता है। बैठते समय पैरों को थोड़ा ऊंचा रखकर आराम दें, ताकि रक्त संचार बेहतर हो सके। कठोर फर्श जैसे टाइल या कंक्रीट पर नंगे पैर चलने से बचें। हमेशा ऐसे जूते पहनें जो पैरों को सही सपोर्ट दें और जरूरत पड़ने पर हल्के हाथों से पैरों की मालिश भी कर सकते हैं।

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?
यदि दर्द कई दिनों तक बना रहे, चलने-फिरने में दिक्कत होने लगे, सूजन बढ़ जाए या पैर लाल और गर्म महसूस हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। सही समय पर कारण का पता लगने से इलाज आसान हो जाता है और भविष्य में होने वाली गंभीर परेशानियों से भी बचाव किया जा सकता है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…