प्री-ओन्ड कार कारोबार में लाखों की ठगी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
लखनऊ (सरोजनीनगर)। प्रयुक्त (प्री-ओन्ड) कारों के कारोबार में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी कारोबारी सौरभ मेहता ने गंगा यादव और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित का आरोप है कि कारों का भुगतान करने के बावजूद वाहन उन्हें नहीं सौंपे गए। आरोप है कि संबंधित वाहनों को अन्यत्र बेच दिया गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







