गगहा-गजपुर मार्ग फिर धंसा, पुलिया पर फंसा डंपर

Amrit Ujala
Amrit Ujala

जेसीबी से निकाला गया, पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराई मरम्मत

लगातार बारिश और चोक पुलिया बनी वजह, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

गोरखपुर। गोरखपुर के गगहा-गजपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बांसपार से सियर तिराहे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क सोमवार को दोबारा धंस गई, जिससे पुलिया के पास एक भारी डंपर दलदल में फंस गया। देर रात जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकाला गया। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत शुरू कराई, लेकिन ग्रामीणों ने इसे अस्थायी व्यवस्था बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बांसपार-सियर मोड़ चौराहे के बीच स्थित पुलिया के पास बारिश के पानी की निकासी बाधित होने से सड़क के नीचे की मिट्टी लगातार कटती रही। पुलिया पूरी तरह चोक होने के कारण पानी सड़क पर भर गया और भारी वाहनों के आवागमन से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। सोमवार सुबह इसी मार्ग से गुजर रहा एक डंपर सड़क धंसने से फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी। उस समय बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे में मिट्टी डलवाकर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त कराया था और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्थायी तकनीकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

रविवार रात हुई बारिश के बाद पुलिया से पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी बैठ गई और सोमवार सुबह सड़क फिर धंस गई। डंपर फंसने के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से देर रात जेसीबी मशीन मंगाई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद डंपर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

ग्रामीण पवन शाही ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों और विद्यालयों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक और ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। उनका कहना है कि सड़क अंदर से खोखली हो चुकी है और समय रहते स्थायी मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

मंगलवार सुबह पीडब्ल्यूडी ने मजदूरों की मदद से धंसे हिस्से में ईंट, गिट्टी और मिट्टी डालकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने का कार्य शुरू कराया। साथ ही चोक पुलिया की सफाई कर बारिश के पानी की निकासी सुनिश्चित करने की कार्रवाई भी शुरू की गई।

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोनित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और पुलिया में पानी के दबाव के कारण सड़क दोबारा धंस गई। फिलहाल तत्काल मरम्मत कराई जा रही है और भविष्य में इस स्थान की स्थायी तकनीकी मरम्मत कराई जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि केवल ईंट और गिट्टी डालकर खानापूर्ति करने के बजाय सड़क और पुलिया का वैज्ञानिक ढंग से पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो सके।

FeedList
Advertisement

Related News

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…