हनुमान चालीसा मानवता के लिए जीवन-दर्शन का कालजयी ग्रंथ : स्वामी डॉ. महेश योगी जी महाराज

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अयोध्या, 14 जुलाई। श्री हनुमानगढ़ी परिसर स्थित बाबा ओमप्रकाश बैरागी आश्रम में मंगलवार शाम आयोजित श्रीहनुमान चालीसा प्रवचन में आध्यात्मिक चेतना और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. महेश योगी जी महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीहनुमान चालीसा के प्रथम दोहे “श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार…” का लगभग एक घंटे तक गहन भावार्थ प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि श्रीहनुमान चालीसा केवल एक स्तुति नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए जीवन-दर्शन, आत्मशुद्धि, चरित्र निर्माण और राष्ट्र चेतना का कालजयी ग्रंथ है। उन्होंने बताया कि महाकवि गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमानजी की असीम कृपा और दिव्य प्रेरणा से इस अमर काव्य की रचना की, जो आज भी करोड़ों लोगों के आध्यात्मिक जीवन का आधार बना हुआ है।

स्वामी डॉ. महेश योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम के परम भक्त श्रीहनुमान शक्ति, सेवा, समर्पण, विनम्रता और अटूट भक्ति के साक्षात स्वरूप हैं। उनके जीवन का प्रत्येक प्रसंग मनुष्य को कर्तव्य, अनुशासन, त्याग, राष्ट्रधर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रीहनुमान चालीसा का नियमित पाठ भय, निराशा और मानसिक अशांति को दूर कर आत्मबल, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का विकास करता है।

प्रथम दोहे के प्रत्येक शब्द का आध्यात्मिक अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के चरणों की रज मन रूपी दर्पण को निर्मल करती है और मन की शुद्धि के बिना ईश्वर की अनुभूति संभव नहीं है। उन्होंने श्रीहनुमान के श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के प्रति निष्कलुष प्रेम, गुरु-भक्ति और समर्पण को जीवन का सर्वोच्च आदर्श बताया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन में बढ़ते तनाव, भौतिकता और नैतिक चुनौतियों के बीच श्रीहनुमान चालीसा पहले से अधिक प्रासंगिक हो गई है। यह केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सेवा, साहस, राष्ट्रभक्ति और मानवीय मूल्यों का जीवंत संदेश है। यदि युवा पीढ़ी श्रीहनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में उतार ले, तो समाज और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है।

प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु पूरे समय मंत्रमुग्ध होकर भावार्थ का श्रवण करते रहे। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने पहली बार श्रीहनुमान चालीसा के प्रत्येक शब्द का इतना सरल, गहन और जीवनोपयोगी विवेचन सुना। उनके अनुसार यह प्रवचन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शन था।

कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन उत्तर प्रदेश की रायबरेली एवं लखनऊ इकाई से प्रदीप पांडेय, प्रो. प्रवेश नारायण सिंह, रामानुज मिश्रा ‘ज्ञानी जी’, विजय सिंह, भगवत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर समाज, राष्ट्र और विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…