40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद एसआई रामचंद्र साही को भावभीनी विदाई

Amrit Ujala
Amrit Ujala

शहाबगंज थाना बना भावनाओं का साक्षी

पुलिस अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा को बताया प्रेरणास्रोत

चंदौली (शहाबगंज)। शहाबगंज थाने में लगभग 40 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं निष्कलंक पुलिस सेवा पूर्ण करने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचंद्र साही के सम्मान में शनिवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें स्मृति-चिह्न, साफा, अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) शतीष शुक्ल ने कहा कि रामचंद्र साही ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाई। उनका सरल स्वभाव, उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया अजीत सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और कानून के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन रामचंद्र साही ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। उन्होंने सेवा निवृत्ति के बाद परिवार के साथ स्वस्थ एवं सुखद जीवन बिताने की शुभकामनाएं भी दीं।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह समारोह को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य के दौरान उनसे कभी कोई त्रुटि हुई हो तो वे हाथ जोड़कर क्षमा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रामचंद्र साही का अनुभव, सौम्य व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा विभाग के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने रामचंद्र साही के सेवाकाल से जुड़े संस्मरण साझा किए। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, संतोष सिंह, कमलाकांत यादव, हेड मुहर्रिर चंद्रशेखर, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्य प्रभाकर, नीतू भारती, ग्राम प्रधान गुलफाम अहमद (मिक्कू), सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…