सुल्तानपुर : इसौली विधायक ताहिर खान बल्दीराय तहसील के ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक के दौरान कुछ लोगों के साथ हुई गर्मा गर्म वार्ता के दौरान अपमानित हुए। एक दिन पूर्व हुई घटना में विधायक द्वारा बल्दीराय थाने को सूचना दी गई और कार्रवाई का अनुरोध किया गया। 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे इसौली से सपा विधायक ताहिर खान के समर्थकों में निराशा और हताशा देखी जा रही है। बल्दीराय थाना अध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि कोई अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है।
अपमानित हुए इसौली विधायक ताहिर…..नहीं दर्ज हुआ मुकदमा


ताजा खबरें
Advertisement







