कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी एसके भगत सख्त

Amrit Ujala
Amrit Ujala

हाथरस पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक के बाद सादाबाद कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार व अभिलेखों की जांच

हाथरस/सादाबाद। अपर पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) एसके भगत ने गुरुवार को हाथरस पुलिस लाइन स्थित डीटीयू कक्ष में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध आवागमन और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, प्रभावी ट्रैफिक प्लान, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की सतत निगरानी तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती और हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया।

बैठक के बाद एडीजी ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सहायता केंद्र, पेयजल, विश्राम स्थलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ढाबों के बाहर वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न करने तथा निर्धारित पार्किंग में ही खड़े कराने के निर्देश दिए, जिससे यातायात बाधित न हो।

इसके उपरांत एडीजी एसके भगत ने सादाबाद कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, मैस और थाना परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की। महिला हेल्प डेस्क के संचालन, रजिस्टरों के संधारण तथा शस्त्रों की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं अन्य वाहनों के शीघ्र निस्तारण, परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। एडीजी ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…