साहित्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अपितु समाज को सही दिशा देने का माध्यमः अमरनाथ

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के तहत उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द की जयंती पर नगर के सहकारी कालोनी, स्थित संजीव त्रिपाठी के आवास पर विचार-गोष्ठी एवं कवि-गोष्ठी की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुंशी प्रेमचन्द के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। विचार-गोष्ठी में डा.ॠचा राय ने कहा कि प्रेमचन्द ने अपने साहित्य के माध्यम से समाज के उस वर्ग की आवाज को शब्द दिए,जिसकी पीड़ा अनसुनी रह जाती थी।उनके उपन्यास गोदान,गबन,निर्मला,रंगभूमि और कर्मभूमि आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने अपने समय में थे।उनकी कहानियाँ ईदगाह,पूस की रात,कफन,दो बैलों की कथा और पंच परमेश्वर मानवीय मूल्यों के जीवंत चित्र प्रस्तुत करती हैं।साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने कहा कि प्रेमचन्द का मानना था कि साहित्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं,अपितु समाज को सही दिशा देने का माध्यम है।किसान,मजदूर,महिलाएँ,दलित,शोषित और वंचित वर्ग प्रेमचन्द के साहित्य के केंद्र में रहे।उनकी रचनाएँ हमें सत्य,न्याय,समानता और मानवीय संवेदना का संदेश देती हैं।डा.सन्तोष सिंह ने कहा कि प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के पहले ऐसे कालजयी साहित्यकार हैं , जिन्होंने कथा साहित्य को सामान्य जनजीवन के वास्तविक सरोकारों से जोड़ा । उनका साहित्य एक ओर तत्कालीन सामाजिक विसंगतियों को अनावृत करता है , तो वहीं दूसरी ओर वह मानव मन की अतल गहराइयों में प्रवेश कर व्यक्ति मन का मनोविश्लेषण करता है । पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी ‘ हंस ‘ पत्रिका के माध्यम से प्रेमचन्द ने तत्कालीन पराधीन भारत के जनमानस को आजादी और समाज सुधार के जागरूक किया । उन्होंने कहा था कि ‘ साहित्य राजनीति के पीछे चलने वाली सचाई नहीं , बल्कि राजनीति के आगे चलने वाली वह मशाल है । जिससे समाज दिशानिर्देशित होता है ।द्वितीय चरण में हुई कवि-गोष्ठी में कवि शशांक शेखर पाण्डेय ने ‘टिम टिम करते ये तारे/लगते हैं कितने प्यारे/रातों को अम्बर में जैसे/जूगनू लगते हैं सारे’ सुनाकर श्रोताओं को आनन्दित किया।अमरनाथ तिवारी अमर ने ‘परहित में जो जीता प्रतिपल/उसका ही जीवन हुआ सफल/औरों को सुधा पीला करके/शंकर-सा पीता स्वयं गरल’ सुनाकर जीवन दर्शन को परिभाषित किया। कवि दिनेश चन्द्र शर्मा ने ‘आग नफरत की तुम तो लगाते रहे/हम इस को बुझाते रहे’। इस मौके पर गीतकार नागेश मिश्र, हण्टर गाजीपुरी ,कन्हैया लाल विचारक,संजय पाण्डेय, संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,मनोज विश्वकर्मा,प्रेम प्रकाश त्रिवेदी,प्रवीण कुमार तिवारी,पंकज त्रिपाठी,यश त्रिपाठी,चार्विक त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संजीव त्रिपाठी ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डा.सन्तोष सिंह एवं संचालन डा.ॠचा राय ने किया।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…