2 आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक के तीन महंगे मोबाइल बरामद
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, ताला काटने में इस्तेमाल आरी का ब्लेड भी मिला
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के क मामले का सफल खुलासा करते हुए एक वयस्क आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन महंगे मोबाइल फोन और ताला काटने में इस्तेमाल होने वाला आरी का ब्लेड बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार 2 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित दोनों आरोपियों को डेम्पियर नगर स्थित मंगल बाजार मैदान, पंचजन्य प्रेक्षागृह के पास से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन 17 प्रो मैक्स, एक वीवो वाई-400 और एक ओप्पो 15 प्रो मिनी मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा ताला काटने में इस्तेमाल होने वाला एक आरी का ब्लेड भी बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।








