वैश्य सम्मेलन में गूंजा सामाजिक एकजुटता का संदेश

Amrit Ujala
Amrit Ujala

संगठन विस्तार और राजनीतिक भागीदारी पर हुआ मंथन

अलीगंज (एटा)। भारतीय वैश्य महासभा (रजि.) के तत्वावधान में नगर के मैन मार्केट स्थित माहौर वैश्य धर्मशाला में वैश्य सम्मेलन, सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वैश्य समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और मजबूत संगठन होता है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने का आह्वान किया।

महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता वार्ष्णेय ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व में आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को व्यापार और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज की उचित राजनीतिक हिस्सेदारी तभी संभव है, जब समाज संगठित और जागरूक रहेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में माहौर वैश्य धर्मशाला से जुड़े विभिन्न विषयों और समाज के आंतरिक मामलों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने सामाजिक संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शिता और आपसी संवाद के माध्यम से विवादों के समाधान पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष चीना गुप्ता ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए समाज के परिवारों से महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार के तहत कमलेश गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं नीता गुप्ता को अलीगंज नगर अध्यक्ष और कल्पना अग्रवाल को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा राजा का रामपुर, सराय, धुमरी और जैथरा क्षेत्र की नई कार्यकारिणियों का भी गठन किया गया।

इस अवसर पर मोनू अलीगंज, सुबोध गुप्ता, सत्यम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अनुज गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, संजीव कुमार वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता (भामाशाह), बंटी बाबू वार्ष्णेय, राकेश कुमार गुप्ता (चिकौरी), अंजना गुप्ता, प्रीति सिंगल, विनोद कुमार आर्या, मुन्ना बाबू गुप्ता, अशोक जैन, विवेक गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नीरज गुप्ता, जीतू, दीपक गुप्ता, शिवा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

सम्मेलन का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर प्रभावी भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…