मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Amrit Ujala
Amrit Ujala

सरोजनीनगर, लखनऊ। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को सरोजनीनगर, बंथरा और बिजनौर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, पुलिस सहायता और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

सरोजनीनगर पुलिस टीम दरोगा खेड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरानपुर पिनवट पहुंची, जहां छात्राओं और अध्यापिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया गया। उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक साधना शर्मा, महिला उपनिरीक्षक निर्देश राजपूत और महिला कांस्टेबल सुनीता यादव ने 112, 108, 1098, 1076, 1090 और 181 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, यूपी कॉप एप और सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

वहीं बंथरा पुलिस टीम ने गढ़ी चुनौटी में भ्रमण कर महिलाओं और बच्चियों से संवाद किया। महिला उपनिरीक्षक सीमा सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और महिला कांस्टेबल सावित्री देवी ने एंटी रोमियो टीम के साथ महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सुविधाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

इसी क्रम में बिजनौर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने कस्बा बिजनौर में महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने पिंक बूथ, पिंक स्कूटी, महिला हेल्प डेस्क और यूपी कॉप एप के बारे में जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी बताए। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…