यूपी में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क बेनकाब

Amrit Ujala
Amrit Ujala

नेपाल-बांग्लादेश तक हो रही सप्लाई; बाजार में 40% तक फर्जी दवाओं की आशंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के संगठित नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में सामने आया है कि राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से तैयार होकर आने वाली नामी कंपनियों की नकली दवाएं उत्तर प्रदेश की प्रमुख दवा मंडियों के जरिए न केवल प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच रही हैं, बल्कि नेपाल और बांग्लादेश तक भी सप्लाई की जा रही हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है और प्रदेश को नकली दवाओं का सबसे बड़ा बाजार बना चुका है।

एफएसडीए की जांच में पता चला है कि नकली दवाओं की खेप पहले आगरा और लखनऊ की थोक दवा मंडियों में पहुंचती है। इसके बाद इन्हें कानपुर, वाराणसी समेत अन्य जिलों और छोटे शहरों के मेडिकल स्टोरों तक भेजा जाता है। कई मामलों में दवाओं की आपूर्ति कोरियर, निजी बसों और बस अड्डों के आसपास बने गोदामों के माध्यम से भी की जाती है।

नेपाल और बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि महराजगंज और सिद्धार्थनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों से नकली दवाओं की खेप नेपाल भेजी जा रही है। वहीं वाराणसी के रास्ते बिहार और पश्चिम बंगाल तक दवाएं पहुंचाई जाती हैं, जहां उनकी पैकेजिंग बदलकर बांग्लादेश भेजे जाने की आशंका है। एफएसडीए अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क की कई कड़ियों की पहचान कर ली गई है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

20 करोड़ की नकली दवाएं जब्त, 50 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई

एफएसडीए ने पिछले एक महीने के दौरान विशेष अभियान चलाकर करीब 20 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। इस मामले में 50 से अधिक मेडिकल स्टोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर प्रदेश के कई जिलों में लगातार छापेमारी जारी है।

40 फीसदी तक बाजार में नकली दवाओं की आशंका

दवा कारोबार से जुड़े लोगों का अनुमान है कि प्रदेश के बाजार में करीब 40 प्रतिशत तक नकली दवाएं मौजूद हो सकती हैं। जांच के दौरान कई दवाओं के नमूनों में सक्रिय औषधीय तत्व (Active Ingredient) बेहद कम या न के बराबर पाया गया। अधिकारियों को यह भी आशंका है कि एक्सपायर होने वाली दवाओं पर नया रैपर चढ़ाकर उन्हें दोबारा बाजार में बेचा जा रहा है, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

एफएसडीए की कार्रवाई जारी

एफएसडीए का कहना है कि नकली दवाओं के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच एजेंसियां सप्लाई चेन से जुड़े थोक विक्रेताओं, गोदाम संचालकों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि दवा खरीदते समय बिल अवश्य लें और संदिग्ध दवाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

फैक्ट फाइल

  • प्रदेश में थोक दवा दुकानों की संख्या: लगभग 60 हजार
  • फुटकर मेडिकल स्टोर: करीब 1.05 लाख
  • प्रदेश में प्रतिदिन दवा कारोबार: लगभग 100 करोड़ रुपये
  • देश के दवा बाजार में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी: करीब 25 प्रतिशत
  • प्रमुख दवा मंडियां: लखनऊ, आगरा, वाराणसी और कानपुर

रामभक्ति का चुनावी मौसम: बदली आस्था या बदला राजनीतिक गणित?

यूपी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले: छात्राओं को स्कूटी, दो नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…