सुल्तानपुर। राणाप्रताप पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र आदर्श सिंह राजपूत का चयन उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ‘रवि’ ने बताया कि अमेठी जनपद के अलीनगर निवासी प्रभात सिंह के पुत्र आदर्श सिंह राजपूत महाविद्यालय में एम.ए. (हिंदी) के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने इससे पहले यूजीसी-नेट (NET) और जेआरएफ (JRF) परीक्षा भी उत्तीर्ण कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था।
आदर्श सिंह राजपूत के चयन पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि आदर्श की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके चयन से संस्थान का गौरव बढ़ा है।







