अमृत उजाला
Sign In
शनिवार, जून 6, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: 5 जून से 21 जून तक जनपद में चलेगा समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • राजनीति
  • विदेश
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • एजुकेशन/करियर
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > 5 जून से 21 जून तक जनपद में चलेगा समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश

5 जून से 21 जून तक जनपद में चलेगा समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

amritujala
Last updated: जून 4, 2026 9:23 पूर्वाह्न
amritujala 2 दिन पहले
Share
SHARE

बदायूं संवाददाता

बदायूं। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद बदायूं में 5 जून से 21 जून 2026 तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सुशासन से जुड़े कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रमों का संचालन सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप किया जाएगा।
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे।
11 से 14 जून के बीच मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा। 14 से 16 जून तक जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन होगा, जहां पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में सरकार की विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं, महिला एवं युवा कल्याण कार्यक्रमों तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल लगाकर जन-शिकायतों का निस्तारण एवं योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

दशरथ पथ और महाराजा दशरथ समाधि स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का भी लिया जायजा

विकास, डिजिटल भारत और आम आदमी: क्या कानपुर दो अलग-अलग शहरों में बंट रहा है?

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. शिव कुमार ने संभाला कार्यभार
Next Article पूर्व सांसद की हत्या के प्रयास में संलिप्त बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

ताजा खबरें

प्रकृति करे पुकार: पर्यावरण संरक्षण की है दरकार

20 घंटे पहले

गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर नियमित उड़ानों के विस्तार की मांग, नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर जोर

1 दिन पहले

बंगाल के चर्चित हत्याकांड का बलिया कनेक्शन, गैंगस्टर कोर्ट में मोनू सिंह का आत्मसमर्पण

1 दिन पहले

पहाड़ पर्यटन स्थल नहीं, हमारी साझा विरासत हैं

1 दिन पहले

रात में भी जगमगाएगा राम मंदिर, नक्काशी और शिल्पकला का दिखेगा अद्भुत नजारा

1 दिन पहले

बैंकिंग भरोसे में सेंध: ग्राहक की एफडी पर चुपके से निकाला 19.80 लाख का लोन, पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

2 दिन पहले

पूर्व सांसद की हत्या के प्रयास में संलिप्त बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

2 दिन पहले

5 जून से 21 जून तक जनपद में चलेगा समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

2 दिन पहले

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. शिव कुमार ने संभाला कार्यभार

2 दिन पहले

‘द्विचक्र वाहिनी’ खुशियों की सवारी साइकिल हमारी!

3 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • राजनीति
  • विदेश
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • एजुकेशन/करियर
  • मनोरंजन
  • अन्य खबरें
  • देश
  • खेल
  • लखनऊ
  • बलरामपुर
  • मौसम
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?