बाराबंकी में बारिश शुरू होते ही सर्पदंश का कहर

Amrit Ujala
Amrit Ujala

24 घंटे में दो किशोरियों समेत वृद्ध महिला की मौत

बाराबंकी। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले सांप के काटने से दो किशोरियों और एक 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहली घटना रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव की है। यहां 57 वर्षीय रामदेवी, पत्नी रामसहाय, खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

दूसरी घटना बदोसराय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुई। यहां राम सुधारे यादव की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी धान की रोपाई कर घर लौटी थी और पूजा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान घर में मौजूद जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। परिजन उसे सीएचसी सिरौलीगौसपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाद में झाड़-फूंक के लिए ले जाते समय रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीसरी घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के माधवपुरवा गांव की है। यहां खुशीराम की 16 वर्षीय पुत्री रुचि बुधवार रात घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सूरतगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में खेतों और घरों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…