सोनभद्र: जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी के लग्डा मोड़ के पास बुधवार दोपहर एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सकीना के रूप में हुई महिला की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सकीना पत्नी हामिद, निवासी डाला बाड़ी स्थित लग्डा मोड़ बेरियर के सामने के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौत के कारणों का अभी नहीं चला पता
महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






















